सीएम खट्टर ने दी किसानों को बड़ी राहत, बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल के लिए जारी किया मुआवजा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल के लिए किसानों को मुआवजा दिया है। इसके तहत 67758 किसानों को राहत मिली है।

हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मार्च और अप्रैल में बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल का राज्य सरकार ने मुआवजा जारी कर दिया है। इसके लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 181 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।
राज्य सरकार मे मार्च-अप्रैल 2023 में बेमौसम हुई बारिश से खराब हुई फसल का मुआवज़ा मई महीने में देने की घोषणा की थी, जिसके तहत आज प्रदेश के 67,758 किसानों को मुआवजे की राशि कर दी गई।
बता दें कि ई फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल के जरिए किसानों ने 16,58,000 एकड़ खराब फसल का रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मई महीने में किसानों को पूरा मुआवजा देने की बात कही थी। हालांकि ये पहली बार हुआ है कि किसानों को इतने कम समय में मुआवजा मिला है। वहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर , उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और कृषि मंत्री जेपी दलाल मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications