VIDEO: कुरुक्षेत्र में पहलवानों के लिए बुलाई गई खाप पंचायत में आपस में भिड़े सदस्य, जमकर किया हंगामा
पहलवानों के समर्थन में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें कुछ सदस्य आपस में भिड़ गए।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को खाप पंचायत की अहम बैठक बुलाई गई। जिसमें पहलवानों के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस बैठक के बीच में ही पंचायत में आए लोग आपस में भिड़ गए। उनमें काफी कहासुनी भी हुई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा।
दरअसल दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों को हटा दिया था। उसी दौरान उनके समर्थन में खाप पंचायतें आ गईं। इसको लेकर गुरुवार को यूपी के मुजफ्फरनगर में खाप की अहम बैठक हुई। जिसके बाद आज (2 जून) कुरुक्षेत्र में बैठक हुई। जिसमें हरियाणा, यूपी और राजस्थान की पंचायत के सदस्य शामिल हुए।
बैठक के दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद लोग मंच तक पहुंच गए और बात आगे बढ़ती चली गई। हालांकि वहां मौजूद बुजुर्गों ने उन्हें शांत करवाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
किसान नेता भी बैठक में पहुंचे
वहीं इस बैठक में कई किसान नेता भी शामिल हुए, उन्होंने पहले ही पहलवानों के समर्थन का ऐलान कर दिया था। मामले में राकेश टिकैत ने कहा था कि सरकार की नजर खाप पंचायत पर है। गुरुवार को यूपी की खाप में फैसला लिया गया था, अब कुरुक्षेत्र में जो भी फैसला होगा, उसकी संयुक्त घोषणा की जाएगी।
राष्ट्रपति से मिलेंगे किसान नेता और खाप के सदस्य
वहीं खाप पंचायत के सदस्य और किसान नेता इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। मामले में टिकैट ने कहा कि ये देश की बेटियों का मामला है। कुछ लोग इस जाति में बांटना चाहते हैं, लेकिन पहलवानों की कोई जाति नहीं है। उनकी जाति सिर्फ तिरंगा है। अगर उनको न्याय नहीं मिलता है, तो पूरे देश में लड़ाई लड़ी जाएगी।
संतों को सम्मेलन रद्द
वहीं दूसरी ओर बृजभूषण के समर्थन में अयोध्या के राम कथा पार्क में संत सम्मेलन होना था, लेकिन प्रशासन ने उसकी इजाजत नहीं दी। ऐसे में उसे रद्द कर दिया गया है। किसान नेता राकेश टिकैत दावा कर रहे कि खाप के दबाव में ऐसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications