यमुना तो साफ नहीं हुई, लेकिन जल्द ही AAP का सूफड़ा साफ हो जाएगा-सीएम सैनी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बहादुरगढ़ में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माता सावित्रीबाई फुले के समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा माता सावित्रीबाई फुले का नाम आते ही शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान सामने आता है।
माता सावित्रीबाई फुले की 193वीं जयंती पर बहादुरगढ़ में कार्यक्रम आयोजीत किया गया था। जिसमे सीएम सैनी ने शिरकत की थी। इस मौके पर उन्होंने कहा सावित्रीबाई फुले ने महिला अधिकारों के लिए जीवन भर काम किया। वो हमेशा महिलाओं और वंचितों के शिक्षा के लिए जोरदार तरीके से अवाज उठाती रही है। सरकार माता सावित्रीबाई फुले के सपनों को साकार करने में लगी हुई है। हरियाणा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में बेटियों को गर्भ में नहीं मारा जाए।

सीएम सैनी ने कहा पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा था सावित्रीबाई फुले अपने समय से बहुत आगे थी और गलत पर्थाओं के विरुद्ध हमेशा मुखर रही है। शिक्षा से समाज के सशक्तिकरण पर उनका गहरा विश्वास था। मुझे खुशी है कि माता सावित्रीबाई फुले ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह जिया। उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य ही विधवा विवाह कराना,छूआछूत मिटाना, महिलाओं को मुक्ति और महिलाओं को शिक्षित करना ही उनके जीवन का उद्देश्य था।
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम सैनी ने कहा पड़ोस में चुनाव है। जब वह शुरु में सत्ता में आए थे तो वो बोल रहे थे कि यमुना को साफ करुंगा। आज दस साल से भी ज्यादा का समय हो गया आज तक यमुना की स्थिती वैसी ही है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा बहादुरगढ़ से सटी हुई दिल्ली की विधानसभाओं में जाकर भाजपा के समर्थन में प्रचार करे अपने रिश्तदारों और दोस्तों को फोन से बताएं और वहां भी मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाए।
सीएम सैनी ने बहादुरगढ़ के विकास के लिए 5 करोड़ की राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा बहादुरगढ़ के राजकीय महिला कॉलेज का नाम माता सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखा जाएगा। उसका ऐलान भी उन्होंने मंच से कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications