दर्दनाकः दोस्त को देख हाईवे किनारे रोकी बाइक तभी डंपर ने मारा पीछे से टक्कर, तीन की मौत
चरखी दादरी। बीते रविवार की शाम को लोहारू-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बाइक से जा रहे तीन दोस्तों को ओवर स्पीड डंपर ने कुचल दिया। इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक ने रोहतक पीजीआई जाते वक्त दम तोड़ दिया। सिटी प्रभारी बलबीर सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। हालांकि अभी तक परिजनों ने किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

रावलधी निवासी सतीश और धर्मबीर सिंह रविवार शाम समसपुर गए हुए थे। वहां से वापसी के दौरान समसपुर रोड टी प्वॉइंट पर गांव का उनका दोस्त राजबीर मिल गया। इसके पास हाईवे किनारे उन्होंने बाइक रोकी ही थी कि पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस दौरान सतबीर व धर्मबीर डंपर के पीछे वाले टायरों के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजबीर बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में पीजीआई रोहतक भेजा गया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications