'आइडियाथॉन हरियाणा' के लिए 5 नवंबर तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन, खट्टर सरकार ने शुरू की योजना
Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने युवाओं में नवाचार और उद्यमिता विकसित करने के लिए आइडियाथॉन हरियाणा की शुरुआत की है। यह योजना मशहूर कार्यक्रम शॉर्क टैंक की तर्ज पर है। इसमें आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के वर्तमान व पास आउट विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
खट्टर सरकार की तरफ से जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित किये जा रहे 'आइडियाथॉन हरियाणा' के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। 20 अक्टूबर से इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। बता दें कि इसमें भाग लेने वाले छात्रों को आधिकारिक पोर्टल ideathonharana.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

सरकार की मानें 20 अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है और यह 5 नवंबर, 2023 तक होंगे। इतना ही नहीं, पोर्टल पर फॉर्म हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें छात्रों को स्टार्टअप के लिए नए विचार (आइडियाज) देने होंगे। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले युवाओं को इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, इन आइडियाज को निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि पसंद आने पर इसमें निवेश किया जा सके। प्रदेश सरकार फंड ऑफ फंड भी बनाएगी ताकि राज्य सरकार भी अच्छे आइडिया पर निवेश कर सके। इस मौके पर हरियाणा यूथ एम्पावरमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने तकनीकी संस्थानों के प्रधानाचार्यों को आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने संस्थान में आइडियाथॉन हरियाणा प्रतियोगिता के बारे में सेमिनार आयोजित करें और युवाओं को अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए प्रेरित करें। बता दें कि यह प्रतियोगिता हरियाणा के सभी 22 जिलों के युवाओं के लिए शुरू की गई है। एचएसडीएम के मिशन डायरेक्टर ने बताया कि पंजीकरण में आसानी के लिए सभी जिलों को सात जोन में विभाजित किया है।
प्रत्येक जोन में तीन अव्वल विजेताओं को पुरस्कार दिये जाएंगे। इस प्रकार कुल 21 पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार वितरण में प्रत्येक जोन के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पुरस्कार के रूप में क्रमशः 31,000 रुपये, 21,000 रुपये और 11,000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। आइडियाथॉन हरियाणा में पंजीकरण के बारे विस्तृत जानकारी उक्त पोर्टल पर भी उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications