हरियाणा की गठबंधन सरकार का तीसरा बजट पेश, जानिए किसानों को क्या मिली सौगात ?
हरियाणा के लोगों की उम्मीदों का बजट आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री पेश कर दिया है। सरकार ने इस बजट में किसानों के लिए क्या बड़े ऐलान किए हैं।
चंडीगढ़, 8 मार्च 2022। हरियाणा के लोगों की उम्मीदों का बजट आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री पेश कर दिया है। सरकार ने इस बजट में किसानों के लिए क्या बड़े ऐलान किए हैं। हरियाणा के लोगों की उम्मीदों पर यह बजट कितना खड़ा उतरा है, इन सब मुद्दों से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं। हरियाणा के बजट को पेश करने से पहले हरियाणा सरकार के कई दिग्गज नेताओं की बैठक का दौर चला उसके बाद आज (मंगलवार) बजट आखिरकार पेश हो ही गया है। आइए जानते हैं खट्टर सरकार के बजट में क्या कुछ खास है।

जनता की उम्मीदों का बजट
हरियाणा के बजट को बनाने से सभी विभागों, मंत्रालयों, अधिकारियों के साथ कई बैठकें हुईं, बैठकों के बाद ही आज बजट पेश हुआ। बजट को हरियाणा के जनता की उम्मीदों का बजट बताया गया है, आपको बता दें कि इस बजट को पेश करने से पहले हर वर्ग का ख्याल रखने की बात कही गई थी। हरियाणा विधानसभा में पेश हुए खट्टर सरकार के इस बजट से हर वर्ग को उम्मीदें थीं। किसानों की बात की जाए तो करें तो पेश हुए बजट में सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए करीब 5 हज़ार 900 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। ग़ौरतलब है कि पिछले साल के मुक़ाबले में इस बार कृषि बजट में 27.7 फ़ीसद की की बढ़ोतरी की गई है।
हरियाणा सरकार के इस बार के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए सरकार की बड़ी घोषणाएं
प्राकृतिक और जैविक खेती के लिए तीन साल का उत्पादन आधारित प्रोत्साहन कार्यक्रम।
प्रोत्साहन कार्यक्रम 100 कलस्टर्स में प्रति कलस्टर की कम से कम 25 एकड़ भूमि पर शुरू किया जाएगा।
बाजरे की कटाई के बाद प्रबंधन और ब्रांडिंग के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।
बाजरा एवं अन्य मोटे अनाजों में अनुसंधान के लिए भिवानी में एक क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
जल संरक्षण के लिए सिरसा और फतेहाबाद में सूक्ष्म सिंचाई को प्रोत्साहन दिया जाएगा ।
'मेरी फसल मेरा ब्योरा' के तहत किसानों को मृदा कार्ड देकर साल 2021 में शुरू किए मृदा स्वास्थ्य अभियान में तेजी लाई जाएगी।
गर्मी की मक्का खरीद के लिए खरीफ के बराबर MSP दी जाएगी।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के लिए 200 करोड़ रुपए का अनुदान।
पशुपालन में 'एम्ब्रयो ट्रांसफर टैक्नॉलोजी' (ईटीटी) को शामिल करने का प्रस्ताव।
ETT से पैदा होने वाले बछड़ों के लिए 10,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।
मत्स्य पालक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
'प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना' के तहत झज्जर में थोक मछली बाजार स्थापित किया जाएगा।
जलीय जीवों को देखने-समझने के लिए गुरुग्राम में आधुनिक एक्वेरियम स्थापित करने का प्रस्ताव।
किसानों के लिए बजट पेश
मनोहर सरकार की तरफ़ से पेश किए गए बजट में किसानों के लिए पेश किए बजट में पिछले साल के मुकाबले 27.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन अब देखना होगा कि सरकार की इन घोषणाओं से क्या किसानों की आय दोगुनी होगी ? किसानों के उत्थान में ये योजनाएं कितनी मददगार साबित होती है ये भी देखने वाली बात होगी।
ये भी पढ़ें: गेहूं-सरसों की सरकारी खरीद की तारीखें आ गईं, जानिए हरियाणा में किसान किस दिन से बेचें फसल












Click it and Unblock the Notifications