छात्र को नोंच रहे आवारा कुत्तों से जा भिड़ी युवती, ऐसे बचाई जान

जींद। हरियाणा के जींद जिले में आवारा कुत्तों को कहर देखने को मिला है। यहां बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव की सरपंच कविता लाठर के सात वर्षीय बेटे पर छह आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस दौरान गांव की ही एक युवती कविता ने मौके पर पहुंच कर कुत्तों का सामना किया और संजय को उनसे बचा लिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, कविता की बहादुरी की चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है।

Brave Kavita saved child life from dogs

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला जींद जिले के बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव का है। यहां 31 अक्टूबर को गांव की सरपंच कविता लाठर का सात वर्षीय बेटा संजय घर के पास ही खेल रहा था। तभी छह आवारा कुत्तों ने संजय पर हमला कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। आपको बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आवारा कुत्ते बच्चे को नोच रहे थे। जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां गुजर रही 20 वर्षीय लड़की कविता दौड़ कर वहां आई और कुत्तों का सामना कर संजय को उनसे छुड़ा लिया। बावजूद इसके कुत्तें संजय को दो-तीन जगहों से काटने में कामयाब हो गए।

Brave Kavita saved child life from dogs

कविता को किया जाएगा सम्मानित
संजय को उपचार के लिए जुलाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं, कविता की बहादुरी की चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है। बुढ़ाखेड़ा गांव की सरपंच कविता लाठन की मानें तो कविता ने संजय को बचाने के लिए जिस तरह अपनी जान की परवाह नहीं की, यह उसके साहस को दिखाता है। अन्य लड़कियों को भी इस बहादुरी से प्रेरणा लेनी चाहिए। कविता को शहीद संजीव लाठर की पुण्यतिथि पर 30 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। जल्द ही गांव में अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+