75वें स्वतंत्रता दिवस से 2 हफ्ते पहले भाजपा ने भिवानी से शुरू की 'तिरंगा यात्रा', हजारों किसान जुटे

भिवानी। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस से 2 हफ्ते पहले भिवानी से 'तिरंगा यात्रा' शुरू की है। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि, यात्रा में रविवार को हजारों किसान भी शामिल हुए। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि वे इस 'यात्रा' का विरोध नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि, बहल से लोहारू तक 30 किलोमीटर लंबे मार्ग पर निकाली गई यात्रा के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने राज्य के कृषि मंत्री जे पी दलाल के साथ एक ट्रैक्टर की सवारी की, जिसके दोनों तरफ तिरंगा लगा हुआ था। उस यात्रा में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और अन्य वाहन शामिल थे। जिन पर तिरंगा दिखाई दे रहा था।

Tiranga yatra’ in Haryanas Bhiwani

भाजपा नेताओं ने कहा कि, अगले दो सप्ताह में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 'यात्रा' निकाली जाएगी और इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि, 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा की दो सप्ताह की 'तिरंगा यात्रा' भिवानी जिले से शुरू हो चुकी है और उसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और हजारों किसान भी शामिल हुए। धनखड़ ने दावा किया कि, संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े लोग भी इससे सहमत हैं। वहीं, केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे 40 से अधिक किसान संगठनों ने कहा कि वे 'यात्रा' का विरोध नहीं करेंगे। हालांकि, देखा जाए तो कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसान कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा-जजपा नेताओं के सार्वजनिक कार्यों का विरोध करते रहे हैं। बहल में 'यात्रा' भाजपा नेताओं और अन्य लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने और महान शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शुरू हुई। इस मौके पर 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए गए।

भाजपा की ओर से बताया गया कि, दो सप्ताह तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान भाजपा नेता महान स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों को भी श्रद्धांजलि देंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, हमारी तिरंगा यात्रा' का उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना पैदा करना है। वहीं, धनखड़ ने कहा कि, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों को उजागर किया जाएगा और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। भाजपा की 'तिरंगा यात्रा' पर, स्वराज इंडिया के अध्यक्ष और एसकेएम के प्रमुख नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि, यह भगवा पार्टी की चाल है कि वे कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ टकराव करें, जिन पर वे तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा सकते हैं।

योगेंद्र यादव ने कहा कि, "भाजपा की इस चाल को ध्यान में रखते हुए, संयुक्त मोर्चे ने फैसला किया है कि वे तिरंगा यात्रा का विरोध नहीं करेंगे। हालांकि भाजपा-जजपा के बहिष्कार के अन्य कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा, जिसे लोगों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है, इस 'तिरंगा यात्रा' का समर्थन लेकर किसानों के आंदोलन को बदनाम नहीं कर पाएगी। उधर, पत्रकारों से बात करते हुए ओ पी धनखड़ ने कहा कि इस आयोजन में हजारों किसान हिस्सा ले रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा, "जो लोग इस 'यात्रा' को राजनीतिक चश्मे से देखते हैं, वे यह दिखाते हैं कि वे संकीर्ण सोच वाले हैं।"

भाजपाइयों ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर किसानों के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'आज हजारों किसान यहां हैं और इस 'यात्रा' में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भिवानी से शुरू हुई है और राज्य के कोने-कोने तक जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+