Haryana Exit Poll: बीजेपी ने एग्जिट पोल को किया ख़ारिज, CM सैनी बोले, '8 तारीख को कांग्रेस कहेगी ईवीएम खराब है'

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। तमाम एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलते दिखाया गया है,जबकि भाजपा को अब भी अपने जीत नजर आ रही है। रविवार को पंचकुला में सीएम नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से भाजपा के प्रदर्शन पर चर्चा की। उन्होंने हरियाणा में एक बार फिर की सरकार बनने का दावा किया।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पीएम मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय एचएम अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस चुनाव में हमारा मार्गदर्शन किया। मैं लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। सैनी ने कहा कि मेरे पास यह रिपोर्ट है, हरियाणा में 8 अक्टूबर को पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि 8 तारीख को जनता जवाब देगी और कांग्रेस कहेगी कि ईवीएम खराब है।

nayab saini 600 jpg


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं सामाजिक सद्भाव और भाईचारा बनाए रखते हुए सफल चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं सभी अधिकारियों और उन लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार को संभव बनाया। मैं हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को धन्यवाद देता हूं।

वहीं एग्जिट पोल पर अंबाला कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। हम यहां से भारी अंतर से जीत रहे हैं। एग्जिट पोल की पोल पहले भी खुल चुकी है। भूपिंदर सिंह हुड्डा के क्षेत्र में वोट प्रतिशत 5% कम हुआ है, मेरे क्षेत्र में यह 3% बढ़ा है, इसका मतलब है कि कांग्रेस के लिए जनता का समर्थन कम हो गया है।आकर्षण कम हुआ है। हम हमारे आंतरिक सर्वेक्षण के बाद बात करेंगे।

यह भी पढ़ें Haryana Chunav: 'मैं बनूंगा CM, हमारी अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में होगी', अनिल विज के बयान ने मचाई हलचल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+