Haryana election: भाजपा ने टिकट काटा, तो फूट-फूटकर रोने लगाए पूर्व विधायक शशिरंजन, जाने कहा कहा
Haryana BJP: हरियाणा से पार्टी का टिकट न मिलने पर शुक्रवार को एक साक्षात्कार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक शशि रंजन परमार रो पड़े। एक वीडियो में परमार आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची से बाहर किए जाने पर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
परमार ने भावुक होकर कहा कि "मुझे लगा था कि मेरा नाम सूची में होगा..." इससे पहले कि उनका गला भर आए और वे रोने लगें। ज्ञात हो कि परमार हरियाणा के भिवानी और तोशाम से भाजपा उम्मीदवारी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। वे परेशान होकर कहते नजर आये कि, "मैंने लोगों को भरोसा दिलाया था कि मेरे नाम पर विचार किया जा रहा है। अब मैं क्या करूं? मैं असहाय हूं।"

वीडियो में शशिरंजन रोते हुए अपनी बातें रख रहे हैं,जबकि उनके बगल से एक समर्थक कह रहा है कि आप कार्यकर्ताओं को हौसला कैसे देंगे? आपको 56 हजार वोटों से जीत मिली थी। नेताजी आप हैसला रखिए. इसपर विधायक कहते हैं, "मैं क्या करूं, मैं भी असहाय हूं,जो मेरे साथ हुआ, उसका तकलीफ है। परमार ने कहा,"मेरे साथ क्या हो रहा है...मेरे साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है...मैं बहुत पीड़ा में हूँ। किस तरह के निर्णय लिए जा रहे हैं?" उनकी आवाज़ भावनाओं से भर गई।
ज्ञात हो कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होना है और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है, जिसके बाद 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 16 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। भाजपा की पहली लिस्ट से कई बड़े नाम गायब हैं। इस लिस्ट में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन का टिकट कटने से नाराज पदाधिकारियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री से इस्तीफा दे दिया है, तो वहीं रानिया विधानसभा से बीजेपी द्वारा टिकट नहीं देने से रणजीत सिंह चौटाला खफा हो गए है। इस प्रकार बीजेपी नेता आदित्य चौटाला ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है और बुधवार रात तक कई पार्षदों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications