Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana Election: टिकट कटने के बाद खरक स्थित आवास पहुंचेे बिशंभर सिंह वाल्मीकि, कार्यकर्ताओं के बीच हुए भावुक

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 67 उम्मीदवारों की इस सूची में कई नेताओं के टिकट काट दिए हैं।इसके बाद से हरियाणा की सियासत में भूचाल आ गया है। भाजपा द्वारा जारी सूची में बवानीखेड़ा से मौजूदा विधायक और राज्य मंत्री बिशंभर सिंह वाल्मीकि का टिकट काट दिया है।

बीजेपी से टिकट कटने के बाद राज्य मंत्री बिशंभर सिंह वाल्मीकि खरक स्थित अपने आवास पहुंचेे। इस दौरान वाल्मीकि भावुक हो गए। अपने आवास पहुंचने पर राज्य मंत्री बिशंभर सिंह वाल्मीकि कार्यकर्ताओं से गले मिल कर रोने लगे। इस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें हौंसला रखने की सलाह दी। माहौल इतना गरमा गया कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ की बगावत करने का ऐलान तक कर दिया।

bishambhar singh balmiki

इस दौरान बिशंभर सिंह वाल्मीकि के आवास पर आयोजित मीटिंग में टिकट कटने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं के बीच बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बिशंभर सिंह वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हाईकमान को टिकट बदलने का अल्टीमेटम तक दे दिया। मंत्री बिशंभर सिंह वाल्मीकि ने मीडिया के कैमरे बंद करवा कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पर टिकट काटकर विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पार्टी पर टिकट बेचने के भी आरोप भी लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि बवानीखेड़ा से बीजेपी ने 302 के आरोपी और भ्रष्टाचारी प्रत्यासी कपूर वाल्मीकि को टिकट दिया है। कपूर वाल्मीकि का भांजा फिरोती मांगता है। वहीं खुद और इसके भाई ने नगर पालिका की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा षडयंत्र रचकर भ्रष्टाचारी और आरोपी को टिकट दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर इसकी शिकायत भी करेंगे। दो बार लगातार एमसी का चुनाव हारे हुए व्यक्ति को पार्टी ने टिकट दिया। दूसरी पार्टी से आने वाले नेताओं की पार्टी को पूरी छानबीन करनी चाहिए।

राज्यमंत्री बिशंभर सिंह वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि राजपूत समाज को टिकट काटकर समाज के हकों की अनदेखी की गई है। अगर धामाण खाप के लोग और बवानीखेड़ा के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की कहेगें तो उनकी भावनाओं का खयाल रखते हुए उनके आदेश का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल खरक के दादी सती जाबदे मंदिर में कार्यर्ताओं की पंचायत बुलाई गई है। पंचायत में आगामी फैसला जाएगा।

आपको बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी गई है। यहां से राज्य मंत्री बिशंभर सिंह वाल्मीकि का टिकट काटकर बीजेपी ने कपूर वाल्मीकि को चुनाव मैदान में उतारा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+