Axis My India Exit Poll: हरियाणा में किसान, जवान- पहलवान ने बिगाड़ा भाजपा का खेल! सिर्फ 11 फीसदी जाटों का साथ
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इस बीच शनिवार 90 सीटों पर मतदान का प्रतिशत भी काफी चौंकाने वाला है। पोल के नतीजे की बात करें तो भाजपा के खाते में 35 फीसदी, कांग्रेस को 43 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी को 1.5 प्रतिशत, आईएनएलडी और बीएसपी को आठ फीसदी, जेजेपी-एएसपी को 1 फीसदी और अन्य के खाते में 11.5 फीसदी वोट आ सकते हैं। भाजपा को दो राज्यों के चुनाव में कहीं से भी जीत की खुशखबरी सुनने को नहीं मिल रही है। Axis My India Exit Poll के मुताबिक इसकी बड़ी वजह भाजपा से जाट समाज की बेरुखी बताई है। हालांकि इस तरह के दावे पहले भी किए जाते रहे हैं, लेकिन सर्वे के आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं।
Exit Poll: भाजपा को 12 से 22 सीटों तक हो सकता है नुकसान
वर्ष 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बजेपी को 40 सीटें मिली थीं और जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। पिछले चुनाव जेजेपी को 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। पिछले चुनाव में एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के नतीज करीब- करीब सटीक साबित हुए। उस वक्त बीजेपी को सर्वे में 38 सीटों और कांग्रेस के लिए 31 मिलने की बात कही गई थी और चुनाव परिणाम आने पर बीजेपी को 40 सीटें मिली थीं।

जाटों, किसानों और युवाओं का नहीं मिला पूरा साथ
एक्सिस माय-इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में 67 फीसदी जाटों ने कांग्रेस को वोट दिया है। वहीं, बीजेपी को सिर्फ 11 फीसदी जाटों का वोट मिला है।
Axis My India Exit Poll: हरियाणा में किसे कितनी सीटें
सर्वे के मुताबिक भाजपा हरियाणा में अब दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है। यहां सबसे अधिक सीटें पाकर कांग्रेस बड़ी पार्टी बनने जा रही है।
भाजपा- 18-28
कांग्रेस- 53-65
जेजेपी और एएसपी-0
आईएनएलडी और बीएसपी- 1-5
अन्य-3-8












Click it and Unblock the Notifications