Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर के रोड शो पर हमला, पूर्व डिप्टी सीएम बोले चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा के जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर के रोड शो पर हिंसक हमला हुआ। युवकों के एक समूह ने काफिले पर पत्थरबाजी की और जुलूस में अराजकता फैलाई। जिससे चंद्रशेखर की गाड़ी का पिछला शीशा भी टूट गया। यह हमला उस समय हुआ। जब दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ उचाना कलां गांव से गुजर रहे थे।

देर शाम को हुए इस हमले ने रोड शो को बाधित कर दिया और वहां मौजूद समर्थकों में दहशत फैला दी। मौके पर पहुंचे उचाना एसएचओ पवन कुमार और दुष्यंत चौटाला के बीच तीखी बहस भी हुई। जिससे तनाव और बढ़ गया। इस घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

dushyant choutala

गौरतलब है कि जेजेपी और एएसपी ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन किया है। जिसमें जेजेपी 70 सीटों पर और एएसपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। यह रोड शो उसी चुनावी अभियान का हिस्सा था। जिसमें दुष्यंत चौटाला उचाना से उम्मीदवार हैं और चंद्रशेखर उनका समर्थन करने के लिए वहां मौजूद थे। यह हमला उस समय हुआ। जब गठबंधन अपनी एकता और चुनावी मजबूती का प्रदर्शन कर रहा था।

घटना के बाद दुष्यंत चौटाला ने हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए एक घंटे की समयसीमा दी और चेतावनी दी कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। एसएचओ पवन कुमार ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन दुष्यंत चौटाला ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

सांसद चंद्रशेखर ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और पुलिस सुरक्षा की विफलता पर सवाल उठाया। उन्होंने इस हमले को अपनी दलित पृष्ठभूमि से जोड़ते हुए संकेत दिया कि उनके खिलाफ हो सकता है कि जातिगत आधार पर हमला किया गया हो। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर भी सवाल उठाए और चेतावनी दी कि वे न केवल हमलावरों के खिलाफ बल्कि सुरक्षा में चूक करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेंगे।

इस हमले को लेकर जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह आज ही चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इसकी शिकायत करेंगे। दुष्यंत का आरोप है कि दो बार चुनाव के दौरान उन पर हमले हो चुके हैं। दुष्यंत चौटाला ने इस मामले की अन्य आईपीएस अधिकारी से जांच करवाने की मांग भी की है।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद चंद्रशेखर आजाद को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन वहां पर पर्याप्त सुरक्षा मौजूद नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस मामले की चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। ऐसी घटना दोबारा हुई है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान जेजेपी नेत्री नैना चौटाला के काफिले पर भी पथराव हुआ था। दुष्यंत चौटाला ने सवाल उठाते हुए कहा कि पहले हमले के समय भी मौजूदा पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी ही तैनात थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए चुनाव में लगे अन्य आईपीएस अधिकारी से विधानसभा अनुसार निगरानी करवानी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+