अरविंद केजरीवाल ने की 'नायाब' सरकार की तारीफ, जानिए क्या है मुद्दा

Arvind Kejriwal News: हरियाणा सरकार ने सेना और CRPF के शहीदों के परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने इसकी जानकारी दी। शहीदों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि में वृद्धि की है। इसके साथ ही हिंदी आंदोलन मातृभाषा के सत्याग्रहियों की पेंशन राशि में भी इजाफे की घोषणा की है। नायाब सरकार की इस घोषणा के बाद Aam Aadmi Party के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि, "सेना और CRPF के शहीदों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ कर दिया है। 1957 के हिंदी आंदोलन मातृभाषा के सत्याग्रहियों के लिए जो हर महीने पेंशन 15 हजार थी उसमें भी इजाफा कर 20 हजार रुपये करने का निर्णय किया है।"

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

Aap संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार की इस घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा- "हमारे जवानों की शहादत को सम्मान और उनके परिवार का ख्याल रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली और पंजाब में हर शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपए सम्मान राशि देती है ताकि भविष्य में उनके परिवार को कोई दिक़्क़त ना आए। उन्होंने कहा, मुझे ख़ुशी है कि दूसरी पार्टियां भी हमारे काम से सीख रही हैं और इसे अपना रही हैं। ये तो पूरे देश में लागू होना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+