Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी के बाद लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही हरियाणा सरकार, गृह मंत्री अनिल विज ने किया ट्वीट

हरियाणा। उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा सरकार भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में लव जिहाद को रोकने के लिए कानून बनाने पर विचार की बात कही है। अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि चूंकि बल्लभगढ़ की महिला हत्या का मामला 'लव जिहाद' से जुड़ा हुआ है, इसलिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार भी इस पर गौर कर रही है, और कानूनी प्रावधानों पर विचार कर रही है ताकि दोषी बच न सके, और किसी निर्दोष को सजा न हो।

Recommended Video

    Nikita Tomar Murder Case: महापंचायत में उपद्रव, भीड़ ने बरसाए पत्थर! | वनइंडिया हिंदी
    anil vij says Haryana govt mulling law against love jihad

    26 अक्टूबर को हुआ था निकिता तोमर का मर्डर

    फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में 26 अक्टूबर को बीकॉम की छात्रा निकिता तोमर को तौसीफ और रेहान ने उस वक्त अगवा करने की कोशिश की, जब वो पेपर देकर लौट रही थी। निकिता को अगवा करने में असफल रहने पर तौसीफ ने सरेराह निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फरीदाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी तौसीफ और उसके दोस्त रेहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने दोनों को दो दिन की रिमांड पर रखा था। पुलिस ने हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी अजरु को नूंह से गिरफ्तार किया था। निकिता के परिजनों ने मामले में लव जिहाद का आरोप लगाया था।

    यूपी के सीएम योगी ने दी चेतावनी

    इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लव जिहाद करने वालों को चेतावनी दी थी। सीएम योगी ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी अब कह दिया है कि दूसरे धर्म के लड़के/लड़की से शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना जरूरी नहीं है। अगर कहीं पर ऐसा होता है, तो उसे मान्यता ना दी जाए। ऐसे में सरकार भी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी अपनी पहचान छिपाकर हमारी बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं, वो सुधर जाएं, अन्यथा उनकी 'राम नाम सत्य' की यात्रा हो शुरू हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+