गृहमंत्री अमित शाह 2 नवंबर आएंगे करनाल, अंत्योदय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
Haryana News: 2 नवंबर को करनाल में अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस बात की जानकारी हरियाणा सरकार की तरफ से दी गई है।
सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने "अंत्योदय" के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया। जिसमें आखिरी व्यक्ति के उत्थान को महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसी नीति पर काम करते हुए हरियाणा सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए योजनाएं बना रही है। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का हक पहले गरीब को मिले ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो सके।
इसी सोच के तहत हरियाणा सरकार द्वारा 2 नवंबर को करनाल में अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सम्मेलन में आयुष्मान भारत, पेंशन स्कीम व अन्य योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों को बुलाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications