टोहना में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा-'राहुल की सभाओं में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे'

Haryana Assembly Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को टोहाना विधानसभा में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की विकास उपलब्धियों का जोरदार बखान किया और कांग्रेस पार्टी की नीतियों की तीखी आलोचना की। उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने हमेशा देशहित के मुद्दों पर गलत रुख अपनाया है। अमित शाह ने अनुच्छेद 370 और पाकिस्तान समर्थक नारों को लेकर भी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया।

शाह ने अपने संबोधन में राहुल गांधी पर विदेशों में दिए गए उनके बयानों और कांग्रेस की रैलियों में उठाए जाने वाले विवादास्पद नारों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सभाओं में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाते हैं और वे इन्हें रोकने का प्रयास तक नहीं करते। राहुल बाबा आप किसे खुश करना चाहते हैं।

amit shah

अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस की स्थिति की कड़ी आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि राहुल गांधी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर कश्मीर में कहते हैं कि वे अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे। लेकिन भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि चाहे कुछ भी हो जाए। अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आएगा। शाह ने कांग्रेस पर आतंकवादियों को रिहा करने की बात कहकर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया।

शाह ने दलित समुदाय के मुद्दों पर भी कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने 2005 की गोहाना घटना का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एससी और ओबीसी समुदायों के अधिकारों की पूरी सुरक्षा हो रही है।

शाह ने अपने भाषण में हरियाणा में भूमि आवंटन के मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में किसानों की जमीनों को सस्ते मॉल्स और धनी वर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए बेचा गया। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के समय में दलालों का बोलबाला था और दिल्ली के दामाद को खुश करने के लिए हरियाणा के किसानों की जमीन बेच दी गई।

अपने भाषण के अंत में शाह ने हरियाणा के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बताया कि भाजपा के नेतृत्व में राज्य में 35 हजार करोड़ रुपए की लागत से 30 महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं हरियाणा के विकास को एक नई दिशा देंगी और राज्य को भ्रष्टाचार और अक्षमता से मुक्त करेंगी।

फतेहाबाद की रैली में शाह का भाषण कांग्रेस पर प्रहार और भाजपा की विकास यात्रा की तारीफ से भरा था। उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा का शासन भ्रष्टाचार और पिछली गलत नीतियों से मुक्त होगा और हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+