हरियाणा: वैक्सीनेशन के बीच करनाल के स्कूल में 54 विद्या​र्थी कोरोना पॉजिटिव मिले

करनाल। कोरोना महामारी को काबू करने के लिए हरियाणा में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे समय में भी यहां लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं। आज कुछ देर पहले पता चला है कि, करनाल जिले में एक स्कूल के 54 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह मामला सामने आने के बाद विद्यार्थियों के माता-पिता चिंतित हो उठे हैं। आशंका है कि कुछ और विद्या​र्थी न चपेट में आ गए हों। बहरहाल, स्कूल बंद किया जा सकता है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Karnal के Sainik School में 54 Student निकले पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    amidst Vaccination, 54 Students Test Covid-19 Positive At A School In Haryanas Karnal district

    विज बोले- मैं वैक्सीन नहीं लगवाउंगा
    वहीं, कोविड-19 वैक्सीन रोलआउट के तीसरे चरण तीन के बारे में बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि, वे अभी वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उनका कहना है कि, उन्हें वैक्सीन की जरूरत नहीं है। इसके अलावा उन्होंने वैक्सीनेशन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि, सरकारी अस्पतालों में यह वैक्सीन मुफ्त जबकि सरकार द्वारा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 250 रुपये में लगाई जाएगी।

    amidst Vaccination, 54 Students Test Covid-19 Positive At A School In Haryanas Karnal district

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि, राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान बेहरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैद है और यह वैक्सीन वायरस से सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करती है और इसके प्रसार को रोकने में मदद करती है। कोविड-19 वैक्सीन रोलआउट के तीसरे चरण के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि इस चरण में दो तरह के लाभार्थियों को वैक्सीन दी जाएगी। मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा बोले कि, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है उन्हें भी वैक्सीन लगेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+