Ambala Cant Result: कौन हैं Chitra Sawara जिन्होंने दी भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज को टक्कर
Haryana Anil Vij Chunav Result 2024: 5 अक्टूबर को हरियाणा में हुई वोटिंग के बाद भाजपा जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुझानों के बाद ही जीत का जश्न तक मनाना शुरू कर दिया था। वहीं हरियाणा भाजपा के गब्बर कहे जाने वाले दिग्गज नेता अनिल विज को निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा से नेक टू नेक फाइट मिल देखने को मिला।
हरियाणा की अंबाला कैंट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज से कुछ राउंड में आगे चली। इसके बाद सातवें राउंड में 23143 मतों के साथ दूसरे नंबर पर थीं। विज और चित्रा के बीच 1077 वोटों का ही फासला था।

ख़बर लिखे जाने तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अनिल विज 24220 वोटों के साथ पहले नंबर पर जगह बनाए हुए थे। आपको बता दें कि चित्रा सरवारा हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में छह बार विधायक रहे भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज के खिलाफ चुनावी ताल ठोकी है।
18 मार्च 1975 को चित्रा सरवारा जन्म अंबाला कैंट ( हरियाणा) में हुआ था। चौधरी निर्मल सिंह मोहरा की पुत्री हैं। निर्मल सिंह हरियाणा विधानसभा के नग्गल निर्वाचन क्षेत्र से चार बार के सदस्य हैं। चित्रा की शुरुआती पढ़ाई अंबाला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई। इसके बाद उन्होंने भारतीय पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट से आगे की पढ़ाई की।
1994 में चित्रा सरवरा ने मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स सोनीपत में एडमिशन लिया और तालीम पूरी। वह एक इंटरनेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं, कई राज्य और राष्ट्रीय खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में उन्होंने बिहार के पूर्णिया जिले में हरियाणा प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को जीत दिलाई थी।
चित्रा सरवारा के सियासी सफर की बात करें तो वह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की नेत्री रह चुकी हैं। अप्रैल 2023 से उन्हें हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई थी। जनवरी 2024 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय ही चुनावी ताल ठोकी। भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज को कड़ी टक्कर दी। हालांकि वह हार गईं।
ग़ौरतलब है कि अनिल विज अंबाला कैंट से छह बार के भाजपा विधायक हैं। इस बार भी उन्होंने चुनावी बाज़ी जीत ली है। सियासी गलियारों में उनकी कांग्रेस के परविंदर पाल परी के साथ टक्कर की चर्चा थी। लेकिन रुझानों में तो निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सवारा उन्हें चुनौती देते हुए नज़र आई। हरियाणा की सियासत की नामचीन हस्ती अनिल विज ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतती है, तो वह मुख्यमंत्री पद पर दावा पेश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications