'मेरे जैसे कार्यकर्ता को दिया हरियाणा का CM बनने का अवसर', शपथ लेते ही नायब सैनी ने PM मोदी का जताया आभार
Nayab Singh Saini: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता नायब सिंह सैनी ने गुरुवार 17 अक्टूबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नायाब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। हरियाणा सीएम नायाब सैनी ने दूसरी बार शपथ लेते ही भावुक ट्वीट किया है।
हरियाणा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनो सोशल मीडिया X हैंडल पर लिखा, 'सबसे पहले हरियाणा के विकास और पुनर्निर्माण को गति देने वाले जनादेश के लिए अपने 2.80 करोड़ परिवारजनों का हृदय से आभार। मुझ जैसे सामान्य परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को हरियाणा का प्रधान सेवक बनने का अवसर देने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं।'

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री, हरियाणा के प्रति आपका विशेष स्नेह हमें निरंतर परिश्रम करने की असीम ऊर्जा देता है। आपके प्रेरणादायी नेतृत्व में हरियाणा नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में विकास की यह अविरल यात्रा जारी रहेगी। तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार सुशासन, समानता और गरीबों के कल्याण के लिए पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करेगी।
राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिलाई नायब सैनी को शपथ
बता दें, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नायब सिंह सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकुला में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए। पंचकुला के दशहरा मैदान में समारोह का आयोजन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications