हरियाणा के पलवल ज़िले में अनोखी लूट, 25 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी कर आरोपी फ़रार
हरियाणा में लूट की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। अपराधी लूट के नए नए तरीके अपनाने लगे हैं।
चंडीगढ़, 4 अप्रैल 2022। हरियाणा में लूट की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। अपराधी लूट के नए नए तरीके अपनाने लगे हैं। आपने आज तक सायबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड जैसे अपराधों की ख़बर देखी और सुनी होंगी। आज हम आपको एक अनोखे तरह के अपराध से रूबरू करवाने जा रहे हैं। यह अपराध कोई ठगी नहीं बलकी जीएसटी चोरी का है। हरियाणा के अपराधिक वारदातों में पहली बार जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

25 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी
25 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मामला हरियाणा के पलवल जिले में देखने को मिला है। 25 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी कर आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा में आपराधिक वारदातें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं वहीं पुलिस आरोपियों का पकड़ने का दावा तो कर रही हैं लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही है। अपराधी अलग अलग तरीके अपनाकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

बीडी-सिगरेट के व्यवसाय से जीएसटी की चोरी
हरियाणा के पलवल ज़िला में बीडी-सिगरेट के व्यवसायी द्वारा 25 करोड़ रुपए की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी करने का मामला सामने में आया है। जिले की आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस जांच अधिकारी जवाहर सिंह ने बताया कि आबकारी कराधान अधिकारी सियाराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आमोद कुमार यादव बीडी-सिगरेट का व्यवसायी है। आरोपी ने दिल्ली के बेगमपुर के पते पर अलका इंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी रजिस्टर्ड करवाई। इस कंपनी के नाम पर बीडी-सिगरेट का व्यवसाय किया गया।

नकली दस्तावेज़ों के ज़रिए किया रिटर्न दाखिल
व्यवसाय के दौरान जानबूझकर झूठी और नकली जानकारी के साथ रिटर्न दाखिल किया गया। टैक्स देनदारी से बचने के लिए जानबूझकर गैर-मौजूदा फर्मों के साथ अंतरराज्यीय लेनदेन करना दर्शाया गया है। जिसमें सीएसटी अधिनियम और एचवीएटी अधिनियम के प्रावधानों का दुरुपयोग किया। जीएसटी देने से बचने के इरादे से फर्जी ट्रांजैक्शन दिखाया गया और बार-बार नोटिस जारी करने के बाद जवाब देने की जगह आरोपी फरार हो गया। अब देखना यही होगा कि पुलिस कब तक आरोपी को गिरफ्तार कर पाती है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के बाद अब हरियाणा की चंडीगढ़ पर हक जताने की तैयारी, CM खट्टर कर सकते हैं बड़ा धमाका












Click it and Unblock the Notifications