हरियाणा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 7 घायल

रेवाड़ी। हरियाणा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार क्रूजर के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 5 लोगों की मौत और 7 घायल हो गए। इस सड़क दुर्घटना में 2 महिलाओं के अलावा 3 पुरुषों की भी जान चली गई। हादसे के बारे में बावल के एसडीएम संजीव कुमार ने मीडिया को जानकारी दी।

Accident In Haryanas Delhi-Jaipur Highway, 5 people from One family lost lives , 7 other injured

बावल के एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि, जिन लोगों की इस हादसे में जान गई, वे एक ही परिवार के थे। वे अपने दादा की अस्थियां बहाकर हरिद्वार से जयपुर जा रहे थे। वे लगभग 17 लोग थे। जिनमें से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ कई बच्चे भी थे।

Accident In Haryanas Delhi-Jaipur Highway, 5 people from One family lost lives , 7 other injured

एसडीएम ने कहा कि, अभी तक ये पुष्टि हो चुकी है कि उपरोक्त हादसे में क्रूजर पर सवार 2 महिलाओं, 3 पुरुषों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है और सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

Accident In Haryanas Delhi-Jaipur Highway, 5 people from One family lost lives , 7 other injured

एसडीएम ने कहा कि, मामले की जांच जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि, पु​लिस ने हादसे की वजह क्रूजर के खड़े ट्रक से टकरा जाने को बताया है। बताया जा रहा है कि, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर क्रूजर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी, और उसकी खड़े ट्रक से टक्कर हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+