'बीजेपी के लिए ये सिर्फ इवेंट', हरियाणा में बीजेपी के घोषणापत्र पर आप का तंज
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें पार्टी ने 20 बड़े वादे किए हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहतक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 'संकल्प पत्र' (घोषणा पत्र) जारी किया है। बीजेपी के मैनिफेस्टो पर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है।
संदीप पाठक ने कसा तंज
आप महासचिव और सांसद संदीप पाठक ने कहा, "बीजेपी को आम आदमी पार्टी से सीखना चाहिए कि राजनीति कैसे होती है, मुद्दे क्या होते हैं। सीखने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन घोषणापत्र के वादों को पूरा करने के लिए दो चीजों की जरूरत होती है, एक नियत और दूसरी काबिलियत। ये नियत और काबिलियत कहां से लाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "आज से पहले बीजेपी ने जो वादे किए थे, उनमें से कितने आपने पूरे किए। बीजेपी के लिए शायद ये मैनिफेस्टो लॉन्च एक दिन का इवेंट होता है लेकिन आम आदमी पार्टी के लिए ये शपथ पत्र होता है। अरविंद केजरीवाल की गारंटी ये है कि हमें चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन हम अपनी गारंटी पूरी करके दिखाते हैं।"
बीजेपी ने किए ये बड़े वादे
बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र को नॉनस्टाप हरियाणा का संकल्प पत्र का नाम दिया है। इसमें भाजपा ने जनता से 20 वादे किए हैं। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 24 फसलें खरीदने और प्रदेश के हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है। अपने घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के किसी भी सरकारी मेडिकल या इंजिनयरिंग कॉलेज में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों से संबंधित राज्य के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए स्कूटी देने का भी वादा किया गया है। साथ ही सभी महिलाओं के लिए 'लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत प्रतिमाह 2100 रुपये देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications