'खट्टर ने हरियाणा को खटारा बना दिया...' संजय सिंह का BJP पर हमला
हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। बुधवार को भिवानी और महम में उन्होंने रैली को संबोधित किया। आज राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हरियाणा के चरखी दादरी में आप उम्मीदवार धनराज कुंडू के पक्ष में विधानसभा में जनसभा को किया संबोधित। संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा की जनता BJP के कुशासन से तंग आ चुकी है और इस बार विधानसभा चुनाव में झाड़ू का बटन दबाकर बदलाव लाने जा रही है।
उन्होंने मनोहर लाल खट्टर पर हमला बोला और कहा, BJP की 10 साल की सरकार में खट्टर ने हरियाणा को खटारा बना दिया। बीजेपी ने बेरोजगारी में हरियाणा को नंबर 1 बना दिया है। इनकी डबल इंजन की सरकार ने जनता के लिए कोई काम नहीं किया है। इन्होंने 300 से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद कर दिए। हमने दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और परिवहन की व्यवस्था में सुधार किया है, और अब हरियाणा में भी बदलाव लाएंगे।

रोजगार को लेकर बीजेपी सरकार को संजय सिंह ने खूब घेरा। उन्होंने कहा कि BJP ने हर साल 2 करोड़ नौकरी देने, महंगाई कम करने, किसानों की आय दोगुनी करने समेत तमाम वादे किए थे। क्या हुआ उन वादों का? अब जब बीजेपी वाले आपके सामने आएं, तो झाड़ू उठाकर उनसे सवाल पूछिए कि 2 करोड़ नौकरियों, सस्ते पेट्रोल-डीजल और किसानों की दोगुनी आय का क्या हुआ?
पंजाब और दिल्ली की सरकार का जिक्र करते हुए AAP सांसद ने कहा, हमारी सरकार ने दिल्ली और पंजाब में अभूतपूर्व बदलाव किया है और अब हरियाणा में भी बदलाव लाएंगे। हरियाणा में भी लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली देंगे।












Click it and Unblock the Notifications