भजनलाल परिवार के गढ़ 'आदमपुर' में सिसोदिया ने चला तुरुप का इक्का
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव में आदमपुर विधानसभा का जिक्र ना हो, ये हो ही नहीं सकता। यह विधानसभा सीट हरियाणा के 'लाल' और तीन बार मुख्यमंत्री रहे भजनलाल शर्मा और उनके परिवार का है। इस सीट पर 1967 से भजनलाल परिवार का सियासी वर्चस्व कायम है। आदमपुर सीट पर सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ही नहीं बल्कि, उनकी पत्नी, बेटे, बहू और पोता भी जीतकर विधायक बनें हैं। अभी भजनलाल के पोते और कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई आदमपुर से BJP के विधायक हैं। भव्य फिर से चुनावी रण में उतरे है। आम आदमी पार्टी ने यहां से भूपेन्द्र बैनीवाल शर्मा को मैदान में उतारा है।
बुधवार को आप नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आदमपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने AAP प्रत्याशी भूपेन्द्र बैनीवाल शर्मा को वोट देने की अपील की। लोगों को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा, हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 10 साल तक जनता की सेवा की।
उन्होंने लाखों परिवारों को मुफ्त में 24 घंटे बिजली दी। बच्चों की शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बना दिया। सरकारी अस्पताल में प्राइवेट से बेहतर इलाज मुफ्त में होता है।

आप नेता ने कहा, दिल्ली सरकार ने महिलाओं की बस यात्रा मुफ्त कर दी। बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा कराई है। आज महिलाओं और बुजुर्गों का आशीर्वाद केजरीवाल जी के साथ है। आज केजरीवाल जी की वजह से दिल्ली और पंजाब के लाखों परिवार खुशहाल हैं। अब बारी हरियाणा की है। आप लोग जब 5 अक्टूबर को वोट देने जाइएगा, तो ध्यान रखिएगा, इस बार आपके बच्चों का भविष्य दांव पर है।
'BJP वालों ने दिल्ली में काम रोकने की साजिश रची
मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि BJP वालों ने अरविंद केजरीवाल और मुझे जेल भेजकर दिल्लीवालों के काम रोकने की साजिश रची, लेकिन वे नाकाम रहे। हम ईमानदार थे, और कोर्ट ने हमें राहत दी। 5 अक्टूबर को जब आप झाड़ू के निशान पर बटन दबाएंगे, तो आप अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा, 24 घंटे मुफ्त बिजली, अच्छे सरकारी अस्पताल, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और युवाओं को रोजगार देने के लिए वोट देंगे।












Click it and Unblock the Notifications