AAP ने हरियाणा में पार्टी के पदाधिकारियों को दी ब्लॉक प्रभारियों की अतिरिक्त जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
Haryana AAP News: राजनीतिक दलों ने मिशन 2024 की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। पहले दिल्ली और बाद पंजाब और अब हरियाणा में जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। आप ने बुधवार को हरियाणा राज्य में पार्टी पदाधिकारियों को ब्लॉक प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी की सौंपी है।

बता दें 2024 में हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी ने सितंबर महीने में हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। आप ने तब कहा था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में होने हैं आप अब एक राष्ट्रीय पार्टी है
इसलिए आप सभी राज्यों में अपना संगठन विकसित कर रही है और हरियाणा में ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है। इतना ही नहीं आप ने ग्राम स्तरीय समितियां बनाई है।
इससे पहले अगस्त महीने में हर मोर्चे पर आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए आप ने पूरे राज्य में ब्लॉक अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, लोकसभा सह सचिव, व्यापार और किसान सह सचिवों के अलावा मुख्य प्रवक्ताओं की लिस्ट भी जारी की थी।
📢Announcement 📢
The Party hereby announces the additional responsibility of Block Prabhari for the following office bearers in the state of Haryana
Congratulations to all 💐 pic.twitter.com/Zv5MrTGgHw
— AAP (@AamAadmiParty) November 22, 2023
वहीं आज बुधवार को आप ने हरियाणा में हरियाणा राज्य में पदाधिकारियों को ब्लॉक प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी की घोषणा करते हुए एक लिस्ट जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications