खट्टर खटारा स्कूल में मतदान करते हुए... आम आदमी पार्टी का मनोहर लाल खट्टर पर हमला
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव के लिए सभी 90 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से वोटिंग जारी है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में मतदान किया। वोट डालने के बाद खट्टर ने कहा कि आज करनाल में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। आम आदमी पार्टी ने पूर्व सीएम पर तंज कसते हुए X पर लिखा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने बनाए हुए शानदार स्कूल में मतदान करते हुए।
दरअसल, मनोहर लाल खट्टर जिस स्कूल में मतदान के लिए गए थे उसके अंदर की चारदीवारी को लेकर आप ने उनपर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी की तरफ से X हैंडल पर एक पोस्ट किया गया। आप ने लिखा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने बनाए हुए शानदार स्कूल में मतदान करते हुए। खट्टर के खटारा स्कूल भी साफ संदेश दे रहे हैं, कि बार झाडू का बटन दबाकर हरियाणा की गंदगी को साफ करें।

पोलिंग केंद्र पर खट्टर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सभी तमदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद कर मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने हरियाणा के लोगों से प्रदेश में बदलाव की अपील की और 5 गारंटी भी दी। आप की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, सांसद संजय सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद राघव चड्डा ने ताबड़तोड़ जनसभाएं और रोड शो किया।












Click it and Unblock the Notifications