हरियाणा में 9.73 लाख एमटी गेहूं और 5.43 लाख एमटी सरसों की हुई खरीद, किसानों को मिला 72 घंटे में पैसा
Haryana News: हरियाणा की सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अब तक सभी खरीद एजेंसियों द्वारा लगभग 9.73 लाख एमटी गेहूं और 5.43 लाख एमटी सरसों की खरीद की जा चुकी है। जिसका उठान निर्धारित समय अवधि में करवाया जा रहा है।
सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की सभी मंडियों में रबी की फसलों की खरीद के लिए प्रर्याप्त मात्रा में क्रेटस, तीरपाल, बोरियां सहित अन्य आवश्यक सामान एवं उपकरण उपलब्ध है। विभाग द्वारा सभी खरीद एजेंसियों को रबी की फसलों की खरीद के दौरान बारिश, आंधी ओर तुफान से फसलों को बचाने के लिए पहले ही सख्त हिदायतें जारी की गई हैं। अब तक बारिश के कारण किसी भी मंडी में फसलों के नुकसान होने बारे कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि सभी जिलों की मंडियों में नियमित निरीक्षण करने के लिए वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारियों को तैनात किया गया है। प्रशासकीय अधिकारी समय समय पर उनको आवंटित जिलों का दौरा कर मंडियों का जायजा ले रहे है। ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या न आए। इसके अलावा खरीद की गई फसल का भुगतान 72 घंटे के अन्दर करने के निर्देश दिए गए है। अब तक लगभग 1500 करोड़ रुपए की राशि किसानों को फसल खरीद पर वितरित कर दी गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में गेहूं खरीद के लिए 417 केन्द्र बनाए गए है। इसके अलावा किसानों की सुविधा के लिए सरसों की खरीद के लिए 107, चने की खरीद के लिए 11 और जौ की खरीद के लिए 25 खरीद केन्द्र बनाए गए है।












Click it and Unblock the Notifications