हरियाणा में कोरोना से कोहराम: एक दिन में 7717 नए मरीज मिले, ढाई हजार से ज्यादा अकेले गुरुग्राम से
गुरुग्राम। हरियाणा में कोरोना महामारी से संक्रमण के मामले अब तेजी से बढ रहे हैं। सबसे ज्यादा गुरुग्राम की हालत खराब है। प्रदेश में एक दिन के अंदर 7717 नए मरीज मिले हैं। वहीं, ढाई हजार से ज्यादा अकेले गुरुग्राम में दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि, बीते रोज यानि कि शनिवार को संक्रमण के 2549 नए मामले अकेले गुरुग्राम में दर्ज किए गए। फरीदाबाद इस मामले में दूसरे नंबर रहा। जहां नए मामलों की संख्या 987 रही।

आंकडे देखे जाएं तो पता चलता है कि प्रदेश के 12 जिलों में नए मरीजों की संख्या 200 से अधिक है। वहीं, रिकवरी रेट भी लगातार नीचे गिर रहा है। वहीं, राज्य सरकार का कहना है कि, प्रदेश्ा में वैक्सीनेशन और कोरोना टेस्ट की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, शनिवार को 43987 लोगों के सैंपल कोरोना वाली जांच के लिए भेजे गए।

इन जिलों में सर्वाधिक सक्रिय मरीज
10,690 गुरुग्राम
4,650 फरीदाबाद
3,087 करनाल
2,611 सोनीपत
2,035 हिसार
2,023 पंचकूला
1,910 अंबाला
1,598 कुरुक्षेत्र
1,541 पानीपत
1,248 जींद
1,092 सिरसा
1,029 फतेहाबाद












Click it and Unblock the Notifications