Haryana में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए 53 हजार लोग, हेल्थ कैंपों में पहुंचे 15 हजार
Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प किया है। इसी के चलते प्रदेश में इस यात्रा के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना और नई योजनाओं के माध्यम से उनको लाभ पहुंचाना है। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से ना छूटे यह सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यात्रा के नौवें दिन प्रदेशभर में 128 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें 53 हजार से ज्यादा लोगों की भागीदारी रही। यात्रा के दौरान 15 हजार से ज्यादा लोग हेल्थ कैंपों में पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाई। 10227 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 88 लोगों ने आयुष्मान कार्ड शिविर का लाभ उठाया, 136 लोग आधार कार्ड कैंप में पहुंचे और 104 किसानों ने नेचुरल फार्मिंग से संबंधित जानकारी ली। नौवें दिन की यात्रा में 44110 लोगों ने विकसित भारत का संकल्प लिया।












Click it and Unblock the Notifications