हरियाणा में खुलेंगे 4 हजार प्ले स्कूल, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर खट्टर सरकार का अहम फैसला
Chandigarh: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर राज्य में जो प्रबंध किए हैं, उसकी लोगों में तारीफ़ हो रही है। किसी भी राज्य की सबसे बड़ी आधरभूत आवश्यकटाएं शिक्षा और स्वास्थ्य ही होती हैं, जिन पर सबसे जुडा पैसा जनता का खर्च होता है। खट्टर सरकार के सत्तासीन होने के बाद इन्हीं पर अधिकांश ध्यान दिया गया है।
हरियाणा सरकार ने हर जिले में स्कूल-कॉलेज खोलने पर खास ध्यान दिया है। इसके अलावा विश्वविद्यालयों का वित्त प्रबंधन और ज्यादा पोषित किया है। जिससे शिक्षा की तरफ लोगों का खास ध्यान जाने लगा है, अब लोग सरकार की शिक्षा नीति की प्रशंसा कर रहे हैं। इसी तरह से प्रदेश सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान और चिरायु जैसी योजनाएं देकर लोगों की बड़ी फ़िक्र दूर की है।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा के विपक्षी दलों के नेता सरकार के कामकाज पर उंगली उठा रहे थे। हाल ही में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान करके विपक्ष की बोलती बंद कर दी है। मनोहर सरकार के इस निर्णय से शिक्षा जगत में क्रांति की शुरूआत हुई है। इसके बाद राज्य में सरकारी स्कूलों से शिक्षकों की कमी तो पूरी होगी ही, इसके साथ ही शिक्षा के स्तर में भी सुधर होगा।
सीएम मनोहर लाल खट्टर की हर जिले में मेडीकल कॉलेज खोलने की योजना भी साकार हो रही है। जहां मेडिकल कॉलेज नहीं थे, वहां काम भी शुरू हो गया है। सीएम मनोहर लाल हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर चलते हुए बगैर किसी क्षेत्रवाद के कार्य कर रहे हैं
यह भी पढ़ें Haryana: दान में मिली जमीन बेच सकेंगे धौलीदार ब्राह्मण, CM मनोहर लाल ने किया था ऐलान












Click it and Unblock the Notifications