मुसलमानों को लेकर भड़काऊ भाषण देने वालों पर पुलिस का शिकंजा, नरसिंहानंद समेत कई पर केस
हरिद्वार। उत्तराखंड की पवित्र नगरी हरिद्वार में धर्म-संसद के दौरान समुदाय विशेष के बारे में भड़काऊ भाषण देने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि, वायरल वीडियो क्लिप के आधार पर सागर सिंधु महाराज और यति नरसिंहानंद गिरी समेत कई जनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

आज हरिद्वार के एसपी सिटी शेखर सुयाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, धर्म संसद अभद्र भाषा मामले में पुलिस ने दो और लोगों (धर्म दास और अन्नपूर्णा) को नामजद किया है। शनिवार शाम को एसपी सिटी ने कहा कि, पुलिस ने 23 दिसंबर के मामले में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा-153 ए के तहत केस दर्ज किया।

राज्य के पुलिस महानिदेशक के हवाले से न्यूज एजेंसी ने कुछ देर पहले बताया कि, उपरोक्त मामले में जांच पड़ताल के बाद दो और नाम, सागर सिंधु महाराज और यति नरसिंहानंद गिरी एफआईआर में चढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि, मामला धर्म संसद में अभद्र भाषा प्रयोग किए जाने का था। जिसके लिए धारा-295ए को एफआईआर में शामिल किया गया है।

गौरतलब हो कि, एक दक्षिणपंथी संगठन के नरसिंहानंद नामक पदाधिकारी ने पिछले दिनों मुस्लिम समुदाय को लेकर भड़काउू भाषण दिया। उसने लोगों को हथियार साथ रखने के लिए कहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। उस वीडियो की आड़ में पाकिस्तान ने भारत पर निशाना साधा। वहीं, कई अमेरिकियों ने भी सवाल खड़े किए।












Click it and Unblock the Notifications