स्कूल में पढ़ाई के दौरान भरभराकर गिरा जर्जर क्लासरूम, छात्रों में मची भगदड़
हरिद्वार। लक्सर में कंकरखाता गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां स्कूल का जर्जर भवन अचानक जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय बच्चे स्कूल के बाहर धूप में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। विभागीय अधिकारियों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।

लक्सर विकासखंड के कंकरखाता उर्फ रसूलपुर गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 6 शिक्षक और 94 बच्चे रजिस्ट्रेशन है। शनिवार को भी स्कूल में लगभग 80 बच्चे पढ़ाई करने के लिए आए थे। प्राथमिक विद्यालय के भवन का एक कमरा अचानक गिर गया। कमरा गिरते ही स्कूल में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। गनीमत रही कि मौसम ठंडा होने की वजह से स्कूल के शिक्षक बच्चों को बाहर धूप में बैठाकर पढ़ाई करा रहे थे। इस वजह से बच्चे और शिक्षक घायल होने से बच गए।
प्रधानाचार्य गीता देवी गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जर्जर भवन की बाबत कई बार जिला शिक्षा अधिकारी व उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय को पत्र भी लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर खंड शिक्षा अधिकारी अंबिकाराम आर्य ने बताया कि स्कूल का भवन गिरने की बाबत उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications