भड़काऊ भाषण देने वालों के साथ हंसता दिखा पुलिस अफसर, नरसिंहानंद ने कहा- 'हमारा लड़का है, हमारी ही तरफ होगा'

भड़काऊ भाषण देने वालों के साथ हंसता दिखा पुलिस अफसर, नरसिंहानंद ने कहा- 'हमारा लड़का है, हमारी ही तरफ होगा'

हरिद्वार, 29 दिसंबर: 17 से 19 दिसंबर तक हरिद्वार में 'धर्म संसद' आयोजित हुई थी। इस 'धर्म संसद' वक्ताओं ने भड़काऊ भाषण दिए थे, जिसके बाद से काफी विवाद मचा हुआ है। वहीं, अब इस धर्म संसद में भाग लेने वालों के साथ एक पुलिस अधिकारी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हंसते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो से सामने आने के बाद इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

Police office laughing in video of dharm sansad Haridwar

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम में भाग लेने वालों में से पांच लोग मौलवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कल हरिद्वार पुलिस स्टेशन गए थे। उन्होंने मौलवियों पर हिंदुओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। लेकिन, इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें पुलिस अधिकारी राकेश कथैट के साथ हिंदू रक्षा सेना के प्रबोधानंद गिरी, धार्मिक नेता यति नरसिंहानंद, पूजा शकुन पांडे, शंकराचार्य परिषद नामक निकाय के मुखिया आनंद स्वरूप और वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण को देखा जा सकता है।

इनमें से तीन का नाम उत्तराखंड पुलिस द्वारा भड़काऊ भाषण के मामले में दर्ज प्राथमिकी में दर्ज है। वीडियो में पूजा शकुन पांडे पुलिस अधिकारी की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, " एक संदेश जाना चाहिए कि आप बायस्ड नहीं हैं। आप प्रशासनिक अधिकारी हैं और आप सभी के प्रति इक्वल रहा करें। यह उम्मीद हम आपसे रखते हैं और आपकी सदैव जय हो। वहीं बगल में खड़े यति नरसिंहानंद कहते हैं, ''लड़का हमारे तरफ होगा।'' फिर कमरे में मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। जबकि पुलिस अधिकारी मुस्कुराता है और सिर हिलाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+