जहां ऋषभ पंत की कार का हुआ हादसा, वहां फिर हुई भीषण टक्कर, कार हवा में उड़ते हुए पलटी, Video

हरिद्वार के नारसन में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Accident


उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा सामने आया है, इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। यह हादसा हरिद्वार के नारसन कस्बे में हुआ है। जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, उसमे देखा जा सकता है कि एक बहुत ही तेज रफ्तार कार अपना नियंत्रण खो देती है और पलट जाती है, जिसे पीछे से आ रही बस भी टक्कर मार देती है। हालांकि अभी यह सामने नहीं आ पाया है कि हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।

बता दें कि यह हादसा उसी जगह पर हुआ है जहां पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सिडेंट हुआ था। आज हुए हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनके नाम साहिब, सावन, प्राची गौतम और श्रुति हैं। ये लोग हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन इनकी कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ये इसपर नियंत्रण नहीं पा सके और कार पलट गई। कार में सवार सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट के अनुसार हादसा मोहम्मदपुर जट के पास हाईवे पर बने कट के पास हुआ है। कार से ट्रैक्टर-ट्राली टकरा गई। साइड से गुजर रही हरियाणा रोडवेज की बस से टकराते हुए कार पूरी तरह से पलट गई और काफी दूर तक घसिटते हुए चली गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सावन, साहिल, प्राची और श्रुति की हालत गंभीर है, सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ियो को हटवाया। गौर करने वाली बात है कि इस हाईवे पर पिछले एक महीने में कई हादसे हो चुके हैं। नारसन से हरिद्वार के बीच हाइवे पर अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+