युवती से फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक ने की शादी और दो हफ्ते बाद जो हुआ, उसने सबके उड़ाए होश

रुड़की। अगर आप फेसबुक या किसी डेटिंग ऐप पर किसी अंजान व्यक्ति से दोस्ती करने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए है। जी हां सोशल साइट फेसबुक पर एक युवक को युवती प्यार और शादी करना महंगा पड़ गया। शादी के दो हफ्ते के अंदर ही नई नवेली दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर पूरे परिवार को बेहोश कर दिया। फिर घर में रखा लाखों रुपए की सोने-चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गई। मामला उत्तराखंड के रुड़की जिले का है।

love on facebook then got married but the bride ran away with jewellery

मीडिया खबरों के मुताबिक, मामला रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। गांव निवासी एक युवक को फेसबुक पर एक लड़की दोस्ती हुई और फिर वह दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के की जिद के आगे परिवार वालों ने दोनों की शादी भी कर दी। लेकिन शादी के 2 हफ्ते के अंदर ही फेसबुकिया दुल्हन खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर घर से नगदी जेवर मोबाइल समेत लाखों रुपए का सामान लूटकर चंपत हो गई।

बेहोशी की हालत में पहुंचाया अस्पताल
सुबह जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो आस-पड़ोस के लोगों ने घर जाकर हाल-चाल जानने पहुंचे। लेकिन अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सात सदस्यों को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे है। पुलिस की मानें तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज की मामले की जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+