कैलाश खेर ने हर‍िद्वार कुंभ पर गाए दो गीत, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल और इंस्पेक्टर प्रवीण आलोक ने कुंभ पर दो गीत लिखे, जिन्‍हें मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने गाकर भक्तिमय रूप प्रदान किया है। दूसरे गीत को कैलाश के साथ मशहूर कंपोजर विशाल भारद्वाज ने अपनी सुरमयी आवाज दी है। लेक‍िन इन गीतों ल‍िए कैलाश खेर और व‍िशाल भारद्वाज ने मेहनताने के रूप में महज एक-एक रुपए ही ल‍िए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ओर से उनके प्रतिनिधियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए।

कैलाश खेर और विशाल भारद्वाज ने भेजी शुभकामनाएं

कैलाश खेर और विशाल भारद्वाज ने भेजी शुभकामनाएं

वीडियो के माध्यम से कैलाश खेर और विशाल भारद्वाज ने अपनी शुभकामनाएं मेला पुलिस को भेजी हैं। मेला आइजी संजय गुंज्याल ने बताया कि गीत में हरिद्वार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया है। वहीं, कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि कुंभ में शाही स्नान के दौरान ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग से हरिद्वार भेजने के लिए प्रशासन ने परिवहन निगम की 25 बसों को अधिग्रहित किया है। इन बसों को लक्सर रेलवे परिसर में खड़ा किया गया है। ज्वालापुर में भीड़ बढ़ने पर इन बसों से यात्रियों को हरिद्वार भेजा जाएगा।

शाही स्‍नान को लेकर ये है तैयारियां

शाही स्‍नान को लेकर ये है तैयारियां

इसके अलावा शाही स्नान के दौरान भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन ने रेलवे विभाग और रेलवे पुलिस के साथ मिलकर हरिद्वार आने वाली ट्रेनों को ज्वालापुर में रोककर यहां से सड़क मार्ग से यात्रियों को हरिद्वार भेजने की योजना तैयार की है। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यातायात प्लान के मुताबिक, ज्वालापुर में भीड़ बढ़ने पर ट्रेनों को लक्सर में ही रोककर यहां से सड़क मार्ग से बस से यात्रियों को हरिद्वार भेजा जाएगा।

उत्तराखंड में प्रवेश करने के लिए 72 घंटे पहले तक का कोविड टेस्ट अनिवार्य

उत्तराखंड में प्रवेश करने के लिए 72 घंटे पहले तक का कोविड टेस्ट अनिवार्य


बता दें, उत्तराखंड में कोरोना की रोकथाम के लिए शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में प्रवेश करने के लिए श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले तक का कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इस वजह से दूर-दराज से आने वाले लोगों को कोविड टेस्ट के लिए मुजफ्फरनगर में पुरकाजी बॉर्डर पर रोका जा रहा है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+