Tokyo Olympic में हार के बाद हॉकी प्‍लेयर वंदना कटारिया के परिजनों को पड़ोसियों ने कहे जातिसूचक शब्द, केस दर्ज

हरिद्वार, 05 अगस्त: टोक्यो ओलम्पिक के सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद भारतीय टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिजनों को पड़ोसियों द्वारा जातिसूचक गालियां दिए जाने का मामला सामने आया है। हॉली प्लेयर वंदना कटारिया के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। हरिद्वार के एसएसपी कृष्णराज एस ने गुरुवार को बताया कि वंदना कटारिया के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 504 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।

hockey player Vandana Kataria family faces casteist slur by neighbour after defeat to Argentina

पुलिस कर रही मामले की जांच

टोक्यो ओलम्पिक के सेमीफाइनल में मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, महिला टीम के प्रदर्शन को सभी ने सराहा। वहीं, उत्तराखंड में वंदना कटारिया के परिजनों से बदसलूकी की गई। आरोप है कि वंदना के परिजनों को पड़ोसियों ने जातिसूचना शब्द भी कहे। वंदना के भाई ने पुलिस से शिकायत में पड़ोसियों पर गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस अब जांच कर रही है। जांच के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई कर सकती है।

मैच हारने के बाद पड़ोसियों ने मनाया जश्न

बताया जा रहा जैसे ही मैच खत्म हुआ, उसके बाद ही वंदना के घर के पास रहने वाले कुछ लोगों ने वंदना कटारिया के घर के पास आतिशबाजी कर भारत विरोधी नारेबाजी की। जब वंदना के परिजनों ने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचित किया तो उनके साथ बदसलूकी की गई। वंदना के परिजनों ने पुलिस को कार्रवाई न होने पर आत्मदाह तक करने तक की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला हो आतिशबाजी करने वाले एक व्यक्ति हिरासत को हिरासत में लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+