Delhi Blast: इजरायल दूतावास के पास हुए धमाके के बाद हाई अलर्ट पर हरिद्वार, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

Haridwar News, हरिद्वार। दिल्ली में स्थित इज़रायली दूतावास (Israel Embassy blast) के नज़दीक हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कुंभ मेला, हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों व सरकारी भवनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद इस धमाके का असर दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। राम मंदिर निर्माण के चलते अयोध्या को भी अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही महाकुंभ की तैयारियों के बीच हरिद्वार को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। हरिद्वार में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Recommended Video

      Delhi Blast: इजरायल दूतावास के पास हुए धमाके के बाद हाई अलर्ट पर हरिद्वार, पुलिस ने बढ़ाई गश्त
      Haridwar is on high alert after the low-intensity explosion occurred in Delhi

      हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि यहां महाकुंभ का आयोजन होना है। ऐसे में हरिद्वार को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बता दें कि हरिद्वार जिले में आयोजित होने जा रहे भव्य महाकुंभ मेले को लेकर अभी तक तिथि निर्धारित नहीं हो सकी है, लेकिन कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

      350 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
      हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुंभ मेला क्षेत्र में आइटीडीए की ओर से 350 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं, ड्रोन कैमरों से भी कुंभ मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। इसके लिए 17 करोड़ का टेंडर आवंटित हो चुका है।

      चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
      आईटीडीए के निदेशक अमित कुमार सिन्हा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुंभ मेले के शुभारंभ से पहले एक माह के अंदर फरवरी माहीने के आखिरी सप्ताह तक 350 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर लिए जाएंगे। इसकी निगरानी हरिद्वार में तैयार किए जा रहे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जाएगी। दूसरी तरफ पूरे मेला क्षेत्र की बेहतर मैपिंग के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल भी किया जाएगा, जिससे चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सकेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+