'धर्म संसद' मामला: FIR में बढ़ाया गया सागर सिंधु महाराज, यति नरसिंहानंद गिरी का नाम, SIT कर रही है जांंच
हरिद्वार, 02 जनवरी: उत्तराखंड में हुई धर्म संसद में अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले में दो और नामों को एफआईआर में जोड़ा गया है। मामले की जांच के बाद सागर सिंधु महाराज और यति नरसिंहानंद गिरी का नाम एफआईआर में शामिल किया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो क्लिप के आधार पर इन दो लोगों के नाम FIR में बढ़ाए गए हैं। धारा 295ए को भी एफआईआर में बढ़ाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें, 'धर्म संसद' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद कई नेता हमलावर हुए थे। विपक्षी दलों के नेताओं ने 'धर्म संसद' को 'हेट स्पीच वाला सम्मेलन' करार देते हुए इसकी निंदा की। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर विवादित बयान देने वाले संतों पर हमला बोला। विपक्षी दलों की मांग है कि इस सम्मेलन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
राहुल गांधी ने कहा था- हिंदुत्ववादी हमेशा नफरत व हिंसा फैलाते हैं
'धर्म संसद' में दिए गए भाषणों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, ''हिंदुत्ववादी हमेशा नफरत व हिंसा फैलाते हैं। हिंदू-मुसलमान-सिख-ईसाई इसकी कीमत चुकाते हैं। लेकिन अब और नहीं!''












Click it and Unblock the Notifications