हरिद्वार: ज्वालापुर से BJP विधायक सुरेश राठौर पर रेप का आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
हरिद्वार: ज्वालापुर से BJP विधायक सुरेश राठौर पर रेप का आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
हरिद्वार, 02 जुलाई: ज्वालापुर विधासभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेश राठौर की मुश्किल बढ़ने वाली है। दरअसल, भाजपा नेत्री ने पार्टी के ज्वालापुर सीट से विधायक सुरेश राठौर पर रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर बहादराबाद थाने में दर्ज हुआ है। हरिद्वार के एसएसपी अबुदई कृष्णराज ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 156 (3) के अंतर्गत माननीय न्यायालय के आदेश पर विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला ने माननीय न्यायालय के समक्ष बताया कि विधायक ने कुछ महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन वो उस वक्त मामला दर्ज नहीं करवा सकी, क्योंकि विधायक द्वारा उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। हालांकि, अब यह मामला कोर्ट पहुंच गया, जिसके बाद कोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के अंतर्गत विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। कोर्ट के आदेश पर बहादराबाद थाने में विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बहादराबाद थाने के सब इंस्पेक्टर महेंद्र पुंडीर ने बताया कि विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बार-बार कोशिशों के बाद भी विधायक से संपर्क नहीं हो सका है। आपको बता दें कि विधायक सुरेश राठौर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला पर भी विधायक ने मई में केस दर्ज कराया था। 26 मई को विधायक सुरेश राठौर ने महिला के साथ ही उनके पति और तीन अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। विधायक ने आरोप लगाया था कि कुछ मीडियाकर्मियों के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। अश्लील वीडियो को वायरल करने की बात कहते हुए 30 लाख रुपये की मांग की जा रही है।
विधायक का आरोप है कि महिला ने रुपए नहीं देने पर बलात्कार का आरोप लगाने की धमकी दी थी। तब पुलिस ने महिला और उसके पति समेत सभी पांच लोगों को जाल बिछाया और रुपए देने के लिए बुलाकर गिरफ्तार कर लिया था। बाद में महिला नेता ने यह आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया कि राठौर ने उनके साथ बलात्कार किया। उन्होंने पुलिस को गुमराह किया और विधायक के रूप में अपने दबदबे के कारण खुलेआम घूम रहे हैं। तो वहीं, कांग्रेस ने विधायक के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जब विधायक इस तरह के जघन्य अपराध में शामिल होते हैं तो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के साथ-साथ भाजपा नेताओं की नैतिकता का भी अंदाजा लग जाता है।
क्या कहा विधायक ने
भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि वो एक जन प्रतिनिधि और कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। इसलिए जांच प्रक्रिया में अदालत और पुलिस का सहयोग करेंगे। विधायक ने कहा, 'मुझे असामाजिक तत्वों द्वारा गलत तरीके से फंसाया जा रहा है, जिन्होंने पहले मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि मेरी जान को खतरा है, इसलिए मैं पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाता हूं। मेरे खिलाफ लगाए गए ये सभी आरोप निराधार हैं।'
रविदासाचार्य के रूप में जाने जाते हैं विधायक
सुरेश राठौर को संत रविदास संप्रदाय के अनुयायियों के बीच रविदासाचार्य के रूप में भी जाना जाता है। वह धार्मिक उपदेश भी देते हैं। महाकुंभ के दौरान उन्होंनें अनुसूचित जातियों के लोगों संग एक धार्मिक जुलूस भी निकाला था। महाकुंभ मेले के दौरान उन्हें श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनने की भी घोषणा की गई थी। लेकिन कड़े विरोध के कारण अखाड़ा पीछे हट गया था।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
उत्तराखंड: नंदौर वन्यजीव अभ्यारण्य ने जैव विविधता गैलरी का अनावरण -
Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन से आसान होगा दिल्ली से हरिद्वार का सफर, 3 घंटे में पूरी होगी यात्रा! -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications