सलमान खान बनने 3 दोस्त घर से भागकर जा रहे थे मुंबई, तभी रास्ते में 'चुलबुल पांडे' ने पकड़ा

Haridwar news, हरिद्वार। हीरो बनने की चाहत लेकर कई लोग मुंबई की ओर चल पड़ते हैं। ऐेसे ही बॉलीवुड के स्टार सलमान खान के दीवानेपन से मुग्ध होकर तीन बच्चे हीरो बनने की चाहत लेकर मुंबई जा रहे थे। तीनों ट्रेन से जाने का प्लान बनाकर घर से भाग निकले। इससे पहले की तीनों मुंबई भागते, जीआरपी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर उन्हें पकड़ लिया। ये बच्चे उत्तरप्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं। फिलहाल बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। जीआरपी की ओर से परिजनों को भी सूचित किया गया। देर शाम तक उनके परिजन पहुंच गये थे।

grp police caught three children in haridwar station who ran away from home to become salman khan

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चे घूमते हुये दिखे। संदेह होने पर उन्हें रोका गया और पूछताछ की गई। तीन बच्चों ने अपना नाम पुलिस को बताया। तीनों ने बताया कि वो घर से भागे हैं और मुंबई हीरो बनने जा रहे थे। तीनों स्कूल में पढ़ते हैं और उनकी उम्र 11, 12 और 13 साल है। ये बच्चे स्टार सलमान खान के फैन हैं और तीनों सलमान की तरह ही स्टार बनने का सपना लिए घर से निकले थे।

तीनों को फिल्में देखना पसंद है और पढ़ाई में मन नहीं लगता। पुलिस ने तीनों के परिजनों को सूचित कर दिया है। देर शाम उनके परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+