हरिद्वार कुंभ: साधु-संत कोरोना पॉजिटिव निकल रहे, 30 संक्रमितों की पुष्टि, 5 दिन में 2 हजार से ज्यादा मरीज

हरिद्वार। उत्तराखंड में चल रहे हरिद्वार कुंभ मेले में कोरोना से कोहराम मच गया है। लाखों की भीड़ में वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मेले के दौरान ही निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर कपिल देव की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई। वहीं, हरिद्वार में 30 साधू कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कोरोना रोगियों की देखभाल व उपचार के लिए स्वास्थ्य टीमें अखाड़ों में जा रही हैं। वहां साधुओं के आरटी-पीसीआर टेस्ट लगातार किए जा रहे हैं। हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा ने बताया कि, 17 अप्रैल से इस प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।"

Recommended Video

    haridwar kumbh 2021:सभी 13 अखाड़ों का गंगा में शाही स्नान, श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर डुबकी लगाई
    कुंभ में कोरोना से कोहराम, सैनिटाइजेशन होगा

    कुंभ में कोरोना से कोहराम, सैनिटाइजेशन होगा

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा ने आगे कहा कि, "कोरोना के गंभीर मरीजों को ऋषिकेश एम्स भेजा जा रहा है। बाहर से आने वालों को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इसके अलावा हरिद्वार से संबंधित लोगों को घर से बाहर पहुंचाया जाता है।" उन्होंने यह भी कहा कि, अभी हरिद्वार के अस्पतालों में घबराहट की स्थिति नहीं है। जानकारी के अनुसार, यहां बीते 10 दिन में करीब 70 प्रमुख संतों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। हालांकि, सरकारी आंकड़ा 30 तक सीमित है। बहरहाल, हरिद्वार के कनखल इलाके में जहां 10 हजार संत व चेले ठहरे हुए हैं, उसे आज सैनिटाइज किया जाएगा।

    पहले बुलावा, अब किया कुंभ खत्म करने का ऐलान

    पहले बुलावा, अब किया कुंभ खत्म करने का ऐलान

    कोरोना के संक्रमण से की जान चले जाने पर साधु-संत अब वायरस से डरने लगे हैं। इससे पहले तक वे चिंतित नहीं थे। बल्कि और लोगों को मेले में आमंत्रित कर रहे थे। मगर, अब हालत बदल रहे हैं। निरंजनी अखाड़े ने 15 दिन पहले कुंभ खत्म करने का ऐलान कर दिया है। निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 दिन पहले ऐलान किया है कि उनके लिए कुंभ मेला खत्म हो चुका है। पुरी ने कहा है कि कुंभ का मुख्य शाही स्नान पूरा हो गया है और उनके अखाड़े के साधु-संतो को कोरोना चपेट में ले रहा है।

    5 दिन में 2 हजार से ज्यादा मामले दर्ज

    5 दिन में 2 हजार से ज्यादा मामले दर्ज

    हरिद्वार का कुंभ 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलना था। हालांकि, अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अकेले हरिद्वार की बात की जाए तो पिछले 5 दिन में यहां कोरोना के 2,167 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसके बावजूद अधिकारियों का कहना है कि कुंभ मेला 30 अप्रैल तक चलेगा। किंतु वायरस की चपेट में आने पर अखाड़ों के प्रतिनिधि अब खुद ही कुंभ खत्म करने का ऐलान करने लगे हैं। निरंजनी अखाड़े के बाद बाकी सन्यासी अखाड़े भी कुंभ समाप्ति का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि, पहले दो दिन में ही यहां हजार मामले दर्ज हो चुके थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+