हरदोई: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

Recommended Video

    हरदोई: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

    हरदोई। यूपी के हरदोई में एक युवक की हत्या करके शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस नें लड़की के पिता व चाचा पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

    youth murdered for love affair

    गमछे से बंधे थे दोनों हाथ

    शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आंझी रेलवे स्टेशन के मेन क्रॉसिंग से 200 मीटर की दूरी पर एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के बीच में पड़ा पाया गया। सूचना पर पहले आरपीएफ पहुंची, लेकिन मामला क्षेत्र का न होने पर पुलिस को सूचना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के दोनों हाथ गमछे से बंधे थे। युवक की पहचान शाहाबाद कोतवाली के पेड़वा गांव निवासी हेमंत कुमार मिश्रा 21 पुत्र विमल किशोर मिश्र के रूप में हुई, जो मौजूदा समय में पिछले काफी दिनों से अलहापुर सैदी खेल मोहल्ले में रह रहा था।

    प्रेम प्रसंग का मामला

    बताया जाता है कि लगभग डेढ़ महीने पहले हेमंत पड़ोस की एक लड़की को, जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था उसको लेकर चला गया था और कुछ दिनों बाद वापस आ गया था। इस मामले में उसपर मुकदमा भी कायम हुआ था। बाद में सुलह समझौता भी हो गया था। बताया जाता है कि इसके बाद से ही हेमंत शाहाबाद से गायब था। सोमवार को रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ उमाशंकर सिंह पहुंचे और मौका मुआयना किया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पिता विमल मिश्रा ने लड़की के परिजनों पर ही हत्या का संदेह व्यक्त किया है और तहरीर दी है। मुकदमा लिखा गया है, कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+