प्याज की बढ़ती कीमतों के सवाल पर बोले योगी के मंत्री, कुछ दिन कम खाए जनता

हरदोई। हरदोई के जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण और मातृ एवं शिशु कल्याण राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कुछ समय के लिए प्याज कम खाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बरसात व फसल खराबी से कमी आई होगी।

अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे मंत्री

अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे मंत्री

राज्य मंत्री अतुल गर्ग अपने तय कार्यक्रम के अनुसार जिला अस्पताल का निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। वहीं, शौचालय में गंदगी देखकर जिम्मेदारों को फटकार भी लगाई। बेड पर फटी चादर मिलने से उन्होंने नाराजगी जाहिर की। ऑक्सीजन प्लांट हकीकत जानी और वार्ड में मौजूद स्टाफ नर्स ऑक्सीजन का लेखा जोखा मांगा जो वो नहीं दे सकी, जिसको लेकर भी उन्होंने बेहद नाराजगी जाहिर की। मंत्री के आधा घंटे के निरीक्षण के दौरान जनपद के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का पसीना छूटता दिखा। मंत्री को यहां बुखार के मरीज भी अधिक दिखे। उन्होंने कहा कि जो खामियां पाई गई है उन्हें गंभीरता से लिया जा रहा है और मामले में कार्रवाई की जाएगी।

'कुछ दिन कम खाया जाए प्याज'

'कुछ दिन कम खाया जाए प्याज'

मंत्री ने प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर कहा कि बरसात और फसल खराबी से एक सब्जी में कमी आई होगी। उन्हें नहीं लगता कि एक परिवार में 50 से 100 ग्राम से ज्यादा का छौंक लगता है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन प्याज कम खाया जाए।

प्याज के निर्यात पर रोक

प्याज के निर्यात पर रोक

बता दें, प्याज की आसमान छूती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए रविवार को इसके निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। देशभर में प्याज की किल्लत के बाद इसकी कीमतों में भारी उछाल को देखते हुए इसके निर्यात पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा था कि केंद्र के पास पर्याप्त मात्रा में प्याज का स्टॉक है और वह इसे विभिन्न राज्यों में आपूर्ति करने जा रही है, जिससे कीमतें घटेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+