देवर से अवैध संबंधों में बाधक बने पति को पत्नी ने उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में एक कलयुगी पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने जीवनसाथी का कत्ल कर दिया। घटना थाना अतरौली इलाके की है, जहां कुल्हाड़ी से काटकर हुई दर्जी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दर्जी की हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई थी। दरअसल, दर्जी की पत्नी के उसके चचेरे भाई के साथ अवैध संबंध थे, जिसको वह विरोध करता था। इसी बात से नाराज पत्नी और उसके चचेरे भाई ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। रात में सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

wife killed husband over illicit relationship with devar

18 जुलाई को कुल्हाड़ी से काटकर हुई थी हत्या

दरअसल, अतरौली थाना इलाके के बहोइया खसरौल के रहने वाले राम सिंह की 18 जुलाई को उसके घर के बाहर सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और मृतक की पत्नी की तहरीर पर ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो मामला आशनाई का निकला।

अवैध संबंधों में बाधक बने पति को उतारा मौत के घाट

एएसपी अनिल कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक राम सिंह की पत्नी रीना के साथ उसके चचेरे भाई सोनेलाल के अवैध संबंध थे। राम सिंह को जानकारी होने पर उसने विरोध जताया था। पति अवैध संबंधों में बाधक था लिहाजा इसी बात को लेकर साजिशन रीना अपने बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई और सोनेलाल ने घर के बाहर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर राम सिंह की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+