Hardoi:छात्राओं से उर्दू टीचर करता था बैड टच, कहता था 'इतनी बड़ी हो गई हो..मोहब्बत और पिया का अर्थ नहीं जानती'
हरदोई जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात उर्दू शिक्षक मुजीब खां पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए है। छात्रों के आरोपों के बद उर्दू शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है।

Hardoi News: खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से है। यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात उर्दू शिक्षक मुजीब खां पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए है। छात्रों के आरोपों के बद उर्दू शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है और उसके खिलाफ मुदमा भी दर्ज कराया गया है।
फिलहाल पुलिस उर्दू शिक्षक की तलाश कर रही है। बता दें कि दो महीने पहले तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने उर्दू शिक्षक की शिकायत की थी। छात्राओं का आरोप है कि टीचर उन्हें बैड टच करता है। इतना ही नहीं, छात्राओं ने शिक्षक पर महजब की शिक्षा के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया था।
इस मामले की जांच के लिए हरदोई की जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने के साथ ही स्थानीय पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला हरदोई जिले के केजीबीवी टोडरपुर का है।
15 मार्च को तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी गुप्ता निरीक्षण करने विद्यालय पहुंची थीं। उनके निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उर्दू शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने और महजब की शिक्षा के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया था।
Recommended Video

छात्राओं ने कहा था कि टीचर बैड टच भी करता है। साथ ही मोहब्बत और पिया का अर्थ पूछते हैं। न बताने पर कहते हैं कि इतनी बड़ी हो गई हो, मोहब्बत या पिया का अर्थ नहीं जानती हो। तुम लोगों में प्रेम होता है और हम लोगों में मोहब्बत।
मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने एसडीएम संडीला दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में तीन दिवसीय कमेटी गठित की थी। टीम ने मौके पर जाकर जांच की थी। जांच में आरोपी शिक्षक दोषी पाया था। शिक्षक के दोषी मिलने पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
जिस पर बीएसए डा. विनीता ने शिक्षक के सेवा समाप्त कर खंड शिक्षा अधिकारी टोडरपुर को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। बीएसए के निर्देश पर बीईओ प्रभाष कुमार ने बेहटा गोकुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी बेहटा गोकुल रंघ्र सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications