UP News: झोपड़ी में चल रहा था अस्पताल, कैंसर मरीज का हो रहा था इलाज, अधिकारी भी देख रह गए दंग
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से अजीबोगरी मामला सामने आया है। हरदोई जनपद में एक शख्स द्वारा झोपड़ी में अस्पताल चलाया जा रहा था। अस्पताल में कैंसर पीड़ित एक महिला का इलाज चल रहा था। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की।
छापेमारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उसे सीज कर दिया गया और कैंसर पीडिता को एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सीएमओ का कहना है कि मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अब इस अस्पताल का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। यह पूरा मामला हरदोई जनपद के हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग का है। हरदोई लखनऊ हाईवे पर कछौना इलाके के कटियामऊ गांव में एक ढाबा है।
बताया जा रहा है कि इस ढाबे से सटाकर एक झोपड़ी लगाई गई थी। झोपड़ी में अवैध रूप से अस्पताल संचालित किया जा रहा था। उसे अस्पताल में उन्नाव के रहने वाली एक कैंसर पीड़ित महिला का इलाज चल रहा था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने वहां की स्थिति देखी तो हैरान रह गए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अस्पताल चलाने वाला डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही वहां से फरार हो गया था। उसके बाद अधिकारियों द्वारा वहां भर्ती महिला से पूछताछ की गई।
महिला से पूछताछ करने के बाद पता चला कि अवैध हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज करने के लिए महिला से हर महीने 30 हजार रुपए लिए जा रहे थे। इसके अलावा दवा का पैसा अलग से देना पड़ रहा था।
फिलहाल अधिकारियों द्वारा झोपड़ी में अवैध रूप से संचालित किया जा रहे अस्पताल को चीज कर दिया गया। इसके अलावा उसमें भर्ती महिला को अधिकारियों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications