UP Hardoi News: डंपर चढ़ते ही ढहा पुल, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, हैरान कर देगा हरदोई का ये मामला
UP Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। संयोग अच्छा था कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इसी रोड से लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का भी आगमन होना था।
दरअसल, कानपुर देहात के पेमई गांव निवासी अमित सिंह नामक डंपर चालक उरई से बालू लाद कर गनीपुर जा रहा था। शुक्रवार को शाम वह बालू लेकर हरदोई जनपद के जफरपुर मार्ग पर गहा नाला पर पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि वह नाला पर से डंपर लेकर गुजर रहा था, इसी दौरान नाले का एक पिलर धराशाई हो गया और डंपर उसी में अटक गया। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर से कूद कर अपनी जान बचाई। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोग पुल में अटके डंपर को देखकर हैरान रह गए।
पुल ढहने की सूचना मिलने के बाद वहां पर हड़कंप मच गया और आसपास के गांव से काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। वहां पहुंचे लोगों ने इसका वीडियो और फोटो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुल पर अटके डंपर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए जाने लगे। हालांकि बताया जा रहा है कि पुल 50 साल पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया गया था। फिलहाल मामले में अधिकारियों द्वारा जांच कराने की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications