खेत में घुसे मवेशियों को हांक रहे चाचा-भतीजी को टूटे तार से लगा करंट, झुलसकर दोनों की जान चली गई

हरदोई। यूपी में हरदोई की देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहर के मजरा पेड़ा में मवेशियों को हांकते समय एक चाचा-भतीजी की मौत हो गई। उन दोनों को वहां पड़े एक टूटे बिजली के तार से करंट लगा। उन्हें बचाने दौड़े उसके भतीजे को भी करंट लग गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि खेत पर पड़ा वह बिजली का तार एक मोटर की लाइन का था।

died due to electric current

इस मामले में सीओ सिटी विजय राणा ने बताया कि मृतकों की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पेड़ा निवासी रमेश (38) और उसकी भतीजी पूजा (19) के रूप में हुई। उन दोनों को मरता देख पूजा का भाई राजवीर (18) बचाने के लिए दौड़ा तो उसे भी करंट लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। राजवीर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि रमेश का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

uncle and niece died due to electrical current in hardoi

राजवीर ने कहा कि देर रात को वे अपने खेत में घुसे मवेशियों को हांक रहे थे। इसी दौरान वह एक खेत में मवेशियों से फसल बचाने के लिए लगाए गए तारों में उलझ गए। इन तारों पर मोटर चलाने के लिए लगाई गई लाइन का तार टूटा पड़ा था। इसकी चपेट में आकर रमेश की मौत हो गई। रमेश को तड़पता देख पास ही जा रही उसकी भतीजी पूजा (19) पत्नी पंकज निवासी तोलेपुरवा थाना टडियावां बचाने पहुंची, लेकिन वह भी चपेट में आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+